LPG उपभोक्ता 16 अगस्त से पहले करा लें आधार आधारित e-KYC, नहीं तो गैस सिलेंडर मिलने में आ सकती है दिक्कत
LPG consumers ,Aadhaar-based e-KYC ,August 16,gas cylinders

मध्य प्रदेश के घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के लिए गैस कंपनियों ने आधार आधारित बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य करने को लेकर अभियान तेज कर दिया है। कंपनियां उपभोक्ताओं को एसएमएस भेजकर 16 अगस्त से पहले e-KYC पूरी कराने की अपील कर रही हैं। निर्धारित समय सीमा तक बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलेंडर आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। प्रदेश में करीब 1.37 करोड़ सक्रिय एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनमें से लगभग 39.48 लाख उपभोक्ताओं का आधार आधारित सत्यापन अभी बाकी है। राजधानी भोपाल में भी 7.55 लाख उपभोक्ताओं में से करीब 1.94 लाख ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है।

गैस एजेंसियों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की e-KYC लंबित है, उन्हें आधार कार्ड के साथ अपनी नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। इस प्रक्रिया का उद्देश्य वास्तविक लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करना, फर्जी गैस कनेक्शनों पर रोक लगाना और सरकारी सब्सिडी सही पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना है। गैस कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अंतिम तिथि का इंतजार न करने और समय रहते e-KYC पूरी कराने की अपील की है, ताकि गैस सिलेंडर की आपूर्ति और एलपीजी सेवाओं में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 2 August 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.