Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते 24 घंटों के दौरान 10 लोगों के लापता होने के मामले सामने आए हैं, जिनमें नाबालिग बच्चे, छात्र-छात्राएं और युवा शामिल हैं। सबसे अधिक तीन-तीन गुमशुदगी के मामले कोलार और अयोध्यानगर थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अशोका गार्डन, टीटी नगर, रातीबड़ और अवधपुरी से भी लोगों के लापता होने की शिकायतें पुलिस तक पहुंची हैं। कई परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे या युवक-युवतियां पढ़ाई या अन्य काम से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ मामलों में उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे हैं।
अयोध्यानगर से 19 वर्षीय गरिमा, 24 वर्षीय तनु और 22 वर्षीय मनीष, जबकि कोलार से 20 वर्षीय शिवकांत, 40 वर्षीय अमरजीत और 45 वर्षीय तुलसीराम के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। अशोका गार्डन से 17 वर्षीय छात्रा, टीटी नगर से मुस्कान, रातीबड़ से 30 वर्षीय अनमोल सोनी और अवधपुरी से 16 वर्षीय बालिका के लापता होने की भी शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में संबंधित थानों की टीमें सक्रिय हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |