मुंबई लोकल यात्रियों के लिए अलर्ट, मेगा ब्लॉक से कई ट्रेनें रद्द और रूट डायवर्ट
Mumbai local train commuters, trains cancelled,mega block

रविवार को मुंबई की सेंट्रल रेलवे की मेन लाइन और ट्रांस हार्बर लाइन पर ट्रैक और अन्य बुनियादी ढांचे के रखरखाव के लिए मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान ठाणे और कल्याण के बीच फास्ट एवं सेमी-फास्ट लोकल ट्रेनों को स्लो लाइन से संचालित किया जाएगा। प्रभावित ट्रेनें कालवा, मुंब्रा और दिवा स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव लेंगी तथा अपने गंतव्य पर करीब 10 मिनट की देरी से पहुंचेंगी। वहीं, सीएसएमटी और दादर से चलने वाली कुछ मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों का भी मार्ग बदलकर पांचवीं और छठी लाइन से संचालित किया जाएगा।

ट्रांस हार्बर लाइन पर सुबह 11:10 बजे से शाम 4:10 बजे तक ठाणे और वाशी, नेरुल तथा पनवेल के बीच सभी अप और डाउन लोकल सेवाएं पूरी तरह रद्द रहेंगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना पहले से बनाने और संभावित असुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने की अपील की है। अधिकारियों के अनुसार यह मेगा ब्लॉक ट्रैक रखरखाव और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से किया जा रहा है।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 26 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.