Patrakar Priyanshi Chaturvedi
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा को 19 जुलाई से स्थगित कर दिया गया है। इस वजह से भोपाल सहित मध्यप्रदेश के 1000 से अधिक श्रद्धालु जम्मू से लेकर पहलगाम और बालटाल के शिविरों में फंसे हुए हैं। अकेले भोपाल के ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के 300 यात्रियों का जत्था जम्मू में रुका हुआ है। सुरक्षा कारणों से प्रशासन द्वारा यात्रियों को आगे बढ़ने या अन्य आसपास के धार्मिक स्थलों पर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है, जिससे श्रद्धालुओं में निराशा और चिंता बढ़ गई है।
यात्रा रुकने और भीड़ बढ़ने के कारण श्रद्धालुओं को कई तरह की व्यावहारिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय होटल और होम स्टे चालकों द्वारा मनमाना किराया वसूला जा रहा है, जिससे यात्रियों का बजट गड़बड़ा गया है। वहीं, यात्रा का शेड्यूल बिगड़ने के कारण श्रद्धालुओं को वापसी के ट्रेन और बस रिजर्वेशन की चिंता सता रही है। फिलहाल कई यात्री धर्मशालाओं और लंगर सेवा के सहारे दिन बिता रहे हैं, जबकि मौसम विभाग के अनुसार यात्रा दोबारा शुरू होने में अभी दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |