मध्यप्रदेश में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले 48 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट
 Monsoon, Madhya Pradesh; heavy rain , alert

मध्यप्रदेश में उमस और गर्मी के बीच एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र, सक्रिय मानसून द्रोणिका और पर्याप्त नमी के प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। महाकौशल, विंध्य, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम और पूर्वी मध्यप्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पूर्वी मध्यप्रदेश में वर्षा का असर सबसे अधिक रहेगा, जबकि पश्चिमी हिस्सों में भी धीरे-धीरे मानसून सक्रिय होगा। इस दौरान गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि आने वाले दिनों में वर्षा की तीव्रता बढ़ने के आसार हैं।

 
 
Priyanshi Chaturvedi 17 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.