Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खंडवा-मूंदी मार्ग की जर्जर हालत का असर अब जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी पर भी दिखाई दिया। मूंदी से सिहाड़ा तक इसी सड़क से सफर करने के दौरान उन्हें भी खराब सड़क के कारण झटके महसूस हुए। सर्किट हाउस पहुंचने पर उन्होंने माना कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और कहा कि यह मार्ग मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल है तथा इसके निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।
करीब 32.6 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पिछले तीन वर्षों से बदहाल है, जिससे लोगों को अतिरिक्त दूरी तय कर दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। इस दौरान सड़क निर्माण की लागत 75 करोड़ रुपये से बढ़कर लगभग 193 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जबकि मरम्मत और पैचवर्क पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद सड़क की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ। स्थानीय लोगों को अब भी जल्द निर्माण शुरू होने का इंतजार है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |