Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के जावरा के ग्राम नागदी में भूमि सीमांकन से नाराज 49 वर्षीय किसान मुकेश मालवीय करीब 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया। किसान का आरोप है कि उसकी जमीन का सीमांकन तीन बार अलग-अलग तरीके से किया गया, जिससे उसकी भूमि कम होती जा रही है। उसने पटवारी और राजस्व निरीक्षक पर गलत नाप करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा, जिससे इलाके में घंटों हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
करीब दो घंटे की समझाइश और ग्रामीणों की गारंटी के बाद किसान टंकी से नीचे उतरने के लिए तैयार हुआ। इसके बाद राजस्व अमला किसान के साथ खेत पर पहुंचा और मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। एसडीएम रचना शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है और पहले हुए सीमांकन में यदि कोई त्रुटि पाई जाती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |