Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी अधिकांश सेवाएं ऑनलाइन किए जाने के बावजूद तकनीकी खामियों के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहन पोर्टल बार-बार हैंग होने, ओटीपी और मैसेज नहीं मिलने, आवेदन प्रक्रिया बीच में रुक जाने और "आपका डेटा उपलब्ध नहीं है" जैसे संदेश आने से आवेदकों के काम अटक रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है और अंततः एजेंटों की मदद लेने के लिए मजबूर होना पड़ता है।
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि यह समस्या केवल इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश में सामने आ रही है। कई बार पूरे दिन पोर्टल की स्पीड धीमी रहने से आवेदन पूरे नहीं हो पाते और लोग आरटीओ कार्यालय पहुंचते हैं, जहां एजेंट अतिरिक्त शुल्क लेकर वही काम जल्दी करवा देते हैं। विभाग ने बताया कि तकनीकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए दिल्ली में वाहन पोर्टल संचालित करने वाले अधिकारियों से संपर्क किया गया है और खामियां दूर होने के बाद ऑनलाइन सेवाओं में सुधार की उम्मीद है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |