₹999 की 'फायर बॉल' बनेगी गैस सिलेंडर हादसों से सुरक्षा कवच,
fireball

रसोई में गैस सिलेंडर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब फायर एक्सटिंग्विशर बॉल (Fire Extinguisher Ball) को प्रभावी सुरक्षा उपकरण के रूप में बताया जा रहा है। महज ₹999 कीमत वाली यह ऑटोमैटिक फायर बॉल आग लगने की स्थिति में 3 से 5 सेकंड के भीतर सक्रिय होकर आग पर काबू पाने में मदद करती है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में एलपीजी फेडरेशन के पदाधिकारियों के अनुसार इसे सिलेंडर के पास, बिजली मीटर, इनवर्टर या अन्य संवेदनशील स्थानों पर रखा जा सकता है। आग के संपर्क में आते ही यह बॉल फटकर मोनो अमोनियम फॉस्फेट का छिड़काव करती है, जिससे कुछ ही सेकंड में आग को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि एलपीजी उपभोक्ताओं को गैस कंपनियों की ओर से मिलने वाले 40 लाख रुपये तक के दुर्घटना बीमा की जानकारी भी होनी चाहिए, क्योंकि अधिकांश उपभोक्ता इससे अनजान रहते हैं। फायर बॉल लकड़ी, कागज, ज्वलनशील तरल, एलपीजी गैस और बिजली से लगने वाली आग पर उपयोगी मानी जाती है। इसका वजन हल्का होता है, रखरखाव की जरूरत नहीं पड़ती और इसकी वारंटी लगभग पांच वर्ष तक रहती है। हाल के महीनों में मध्यप्रदेश के कई जिलों में सिलेंडर ब्लास्ट और आग की घटनाएं सामने आने के बाद इसे घरेलू सुरक्षा के लिए उपयोगी विकल्प माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.