सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹3,155 और सोना ₹1,079 हुआ सस्ता
 Sharp , gold , silver prices, silver, cheaper , gold

सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को फिर गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, एक किलो चांदी 3,155 रुपये सस्ती होकर 2.17 लाख रुपये पर पहुंच गई, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 1,079 रुपये घटकर 1.42 लाख रुपये रह गया। पिछले एक महीने में चांदी करीब 25 हजार रुपये और सोना लगभग 5 हजार रुपये सस्ता हो चुका है।

 

इस साल की शुरुआत से ही दोनों की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 31 दिसंबर 2025 के मुकाबले 29 जनवरी 2026 तक सोना रिकॉर्ड 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 3.86 लाख रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। इसके बाद लगातार गिरावट का दौर जारी है और अब तक सोना करीब 34 हजार रुपये तथा चांदी लगभग 1.69 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.