इंदौर में PM आवास योजना के तहत 9 मंजिला इमारत की तैयारी, फ्लैट और दुकानों की योजना
Indore , PM Awas Yojana; project includes flats , shops.

इंदौर नगर निगम वल्लभ नगर स्थित पुराने जर्जर मार्केट की जगह प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बहुमंजिला इमारत विकसित करने की योजना पर विचार कर रहा है। प्रस्तावित नौ मंजिला भवन में 49 दुकानें और प्रत्येक मंजिल पर 4 से 5 फ्लैट बनाए जाने की योजना है। पहले इस परियोजना को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर नया मार्केट बनाने के लिए तैयार किया गया था, लेकिन जमीन के नजूल विभाग की होने और उसका भूमि उपयोग आवासीय पाए जाने के कारण योजना अटक गई।

 

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार अब आवासीय भूमि उपयोग को देखते हुए परियोजना को पीएम आवास योजना के तहत विकसित करने की संभावना पर काम किया जा रहा है। निगम का मानना है कि इससे एक ओर शहर के बीचोंबीच किफायती आवास उपलब्ध होंगे, वहीं निगम को भी राजस्व प्राप्त होगा। अधिकारियों ने बताया कि भूमि संबंधी मुद्दों के समाधान के लिए कलेक्टर से चर्चा की जाएगी, जिसके बाद परियोजना के अंतिम स्वरूप पर निर्णय लिया जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 13 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.