Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान होने के साथ ही भाजपा और कांग्रेस ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। मतदान 30 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 3 अगस्त को होगी। यह सीट पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता रद्द होने के बाद रिक्त हुई थी। भाजपा की ओर से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है, जबकि कांग्रेस अभी अपने उम्मीदवार के नाम पर अंतिम फैसला नहीं कर सकी है।
कांग्रेस में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बेटे को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है। माना जा रहा है कि पार्टी सहानुभूति और स्थानीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उन पर दांव लगा सकती है। वहीं, भाजपा 2023 के विधानसभा चुनाव में मिली हार का बदला लेने के इरादे से नरोत्तम मिश्रा को मैदान में उतारने की तैयारी में है। पिछली बार राजेंद्र भारती ने नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से हराया था।
दतिया सीट 1998 से जुड़े सहकारी ग्रामीण विकास बैंक के कथित फिक्स्ड डिपॉजिट फर्जीवाड़े के मामले में दिल्ली की अदालत द्वारा राजेंद्र भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाए जाने के बाद खाली हुई थी। चुनाव आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना 6 जुलाई को जारी करने, 13 जुलाई तक नामांकन, 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना का कार्यक्रम घोषित किया है। इस बीच कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा इसे सीट दोबारा जीतने का महत्वपूर्ण अवसर मान रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |