इंदौर एयरपोर्ट पर नया फ्लाइट शेड्यूल लागू, 94 उड़ानों के साथ बढ़ी कनेक्टिविटी
New flight schedule implemented , Indore Airport; connectivity

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार से नया फ्लाइट शेड्यूल लागू हो गया है। नए शेड्यूल के तहत यात्रियों को अब देश-विदेश के 18 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा मिलेगी। एयरपोर्ट से प्रतिदिन कुल 94 उड़ानों का संचालन होगा, जिनमें 47 आगमन और 47 प्रस्थान उड़ानें शामिल हैं। दिल्ली के लिए सबसे अधिक 10, मुंबई के लिए 7, जबकि बेंगलुरु और पुणे के लिए 4-4 उड़ानें उपलब्ध रहेंगी।

15 जुलाई से इंदौर को अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी भी और मजबूत होगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की अबू धाबी के लिए सीधी उड़ान सप्ताह में तीन दिन शुरू होगी, जिसे 19 जुलाई से बढ़ाकर चार दिन किया जाएगा। इसके अलावा अहमदाबाद, हैदराबाद, चेन्नई, जयपुर, नागपुर, गोवा, लखनऊ, कोलकाता, रायपुर और चंडीगढ़ समेत कई प्रमुख शहरों के लिए भी नियमित उड़ानें जारी रहेंगी।

एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, राजकोट (हिरासर) और कोल्हापुर के लिए भी संचालन की अनुमति मिल चुकी है। फिलहाल इन मार्गों को नियमित शेड्यूल में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन यात्रियों की मांग के आधार पर भविष्य में इन शहरों के लिए भी सीधी उड़ानें शुरू की जा सकती हैं। हालांकि, नए शेड्यूल में भोपाल और ग्वालियर के लिए इंडिगो की कुछ उड़ानों में कमी की गई है।

 
Priyanshi Chaturvedi 1 July 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.