मध्य प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत
 Weather , change, Madhya Pradesh, storm . rain , heat

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम अब करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन, सीहोर और विदिशा समेत कई जिलों में बादल छाने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिससे लोगों को लू और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम जिलों में एक जून के आसपास तेज बारिश और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और श्योपुर जिलों में आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।

प्रदेश में हाल के दिनों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था, लेकिन मौसम में बदलाव के चलते अगले कुछ दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने किसानों को फसल, बीज और कृषि उपकरण सुरक्षित रखने की सलाह दी है, जबकि पशुपालकों को पशुओं के लिए पानी और छाया की पर्याप्त व्यवस्था करने को कहा गया है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मानसून की रफ्तार बढ़ रही है, जिसका असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है।

 
Priyanshi Chaturvedi 30 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.