ईद को लेकर प्रशासन अलर्ट, खटीमा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च
Administration , alert, r Eid; police ,d administration, flag march . Khatima

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए खटीमा क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने के उद्देश्य से एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी और खटीमा तहसीलदार वीरेंद्र सजवाण के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान खटीमा कोतवाली, नानकमत्ता थाना और झनकईया थाने का भारी पुलिस बल सड़कों पर मौजूद रहा। पुलिस वाहनों और जवानों की मौजूदगी से आम लोगों में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई।

 

फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने बाजारों और संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण भी किया। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य त्योहार के दौरान शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं ताकि ईद का पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 28 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.