मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने NTPC विंध्याचल में जेम 2026 बालिकाओं से किया संवाद

सिंगरौली स्थित एनटीपीसी विंध्याचल के उमंग भवन में आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM 2026) कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीब कुमार साहा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में ए.जे. राजकुमार, महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण, श्रीमती रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल), सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, कलेक्टर गौरव बेनल सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालिकाओं से सहज और प्रेरणादायी बातचीत करते हुए उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता ही बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी ताकत है। मुख्यमंत्री ने एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा और जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

गौरतलब है कि बालिका सशक्तिकरण अभियान एनटीपीसी की एक महत्वपूर्ण सामाजिक पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण बालिकाओं को शिक्षा, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास के माध्यम से सशक्त बनाना है। इस कार्यक्रम के जरिए बालिकाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 25 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.