सिंगरौली महोत्सव का आज आगाज, CM मोहन यादव होंगे शामिल; कैलाश खेर की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण

Singrauli में 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय “सिंगरौली महोत्सव” और नगर गौरव दिवस का आज भव्य शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में Mohan Yadav मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री करीब ₹513 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। महोत्सव में मशहूर गायक Kailash Kher अपनी प्रस्तुति देंगे, जबकि बॉलीवुड गायिका Bhumi Trivedi भी कार्यक्रम में परफॉर्म करेंगी।

महोत्सव में आदिवासी नृत्य, लोकगीत, पारंपरिक संगीत और क्षेत्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कलेक्टर गौरव बेनल के मुताबिक आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हजारों लोगों के बैठने, पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पूरे शहर को रंग-बिरंगी लाइटिंग और सजावट से सजाया गया है ताकि यह आयोजन यादगार बन सके। प्रशासन का दावा है कि यह अब तक का सबसे भव्य सिंगरौली महोत्सव होगा।

 

इससे पहले प्रभारी मंत्री Sampatiya Uikey, मंत्री Radha Singh, विधायक Rajendra Meshram, विधायक Ramniwas Shah और भाजपा जिला अध्यक्ष Sundar Shah ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। नेताओं ने कहा कि सिंगरौली जिला बनने के बाद पिछले 18 वर्षों से लगातार नगर गौरव दिवस मनाया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सिंगरौली को जिला नहीं बनने देना चाहती थी, जबकि भाजपा सरकार ने इसे जिला बनाकर क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत दी।

Priyanshi Chaturvedi 23 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.