Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Twisha Sharma की मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल मौत की टाइमिंग को लेकर खड़ा हो गया है। ट्विशा की सास और रिटायर्ड जजGiribala Singh का दावा है कि वे रात 10:50 बजे ट्विशा को लेकर एम्स पहुंचे थे, जबकि एम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्विशा को रात 12:05 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। अलग-अलग समय सामने आने से पूरे घटनाक्रम पर संदेह गहरा गया है।
सीसीटीवी फुटेज और परिवार के बयानों ने भी मामले को और रहस्यमय बना दिया है। फुटेज के अनुसार ट्विशा शाम 7:20 बजे छत पर जाती दिखती हैं, जबकि रात 8:17 बजे तीन लोग उनकी बॉडी नीचे लाते नजर आते हैं। वहीं 10:26 बजे फंदे पर लटकी मिलने की बात कही जा रही है। इन विरोधाभासी टाइमलाइन के चलते पतिSamarth Singh पर शक बढ़ गया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के साथ 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है।
ट्विशा का शव पिछले 8 दिनों से एम्स भोपाल की मर्चुरी में रखा हुआ है। परिवार दिल्ली एम्स में दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहा है और कोर्ट में आवेदन भी दिया गया है। ट्विशा के पिता और भाई ने जांच में देरी, पोस्टमार्टम प्रक्रिया और पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए हैं। परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों की वजह से जांच प्रभावित हो रही है और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जा रही।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |