दिल्ली को जाम से राहत, 186 किलोमीटर के नए एक्सप्रेसवे और टनल प्रोजेक्ट का ऐलान
Delhi , traffic jams, 186 km ,expressway, tunnel project announced

राजधानी दिल्ली को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने ₹34,800 करोड़ का बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। केंद्रीय मंत्रीNitin Gadkari ने बताया कि इसके तहत 186 किलोमीटर लंबी नई सड़कें, एक्सप्रेसवे, सुरंग और एलिवेटेड कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे दिल्ली-NCR को सिग्नल-फ्री बनाने की तैयारी है। योजना का मुख्य उद्देश्य उन भारी ट्रकों और कमर्शियल वाहनों को दिल्ली के बाहर से ही दूसरे राज्यों की ओर डायवर्ट करना है, जिन्हें राजधानी के अंदर आने की जरूरत नहीं होती।

इस मेगा प्लान के तहतIndira Gandhi International Airport, Ashram, Badarpur, Mukarba Chowk औरSinghu Border जैसे सबसे व्यस्त इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम करने की योजना है। साथ हीDwarka, Rohini, Punjabi Bagh औरGurugram को देहरादून एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ने की तैयारी है। हाल ही में नितिन गडकरी और दिल्ली की मुख्यमंत्रीRekha Gupta ने DND-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया।

 

इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण 8 किलोमीटर लंबी और 6-लेन की अंडरग्राउंड टनल होगी, जो एयरपोर्ट शिव मूर्ति से नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज तक बनाई जाएगी। करीब ₹7,000 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट से द्वारका एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन बिना किसी रेड लाइट के सीधे दक्षिण दिल्ली पहुंच सकेंगे। सरकार का दावा है कि इससे राजधानी में रोजाना लगने वाले लंबे ट्रैफिक जाम में बड़ी कमी आएगी और यात्रा समय भी काफी घट जाएगा।

Priyanshi Chaturvedi 20 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.