Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तराखंड के खटीमा में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि समेत किसानों को खाद नहीं मिलने की समस्या को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।Bhuvan Kapri के नेतृत्व में मुख्य चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया और जमकर नारेबाजी की गई।
प्रदर्शन के दौरान विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि पहले पेट्रोल-डीजल 55 से 60 रुपए लीटर और गैस सिलेंडर करीब 450 रुपए में मिल जाता था, लेकिन अब जरूरी वस्तुएं आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई जैसे गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है।
कांग्रेस विधायक ने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि समय पर खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। उन्होंने सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को अलग संदेश दिया जाता है और सरकार खुद अलग आचरण अपनाती है। कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता, किसानों, युवाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी और जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रहेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |