कबीर गुरुद्वारा उरईडबरी में श्रद्धा-भाव से सम्पन्न हुआ महायज्ञ और चौका आरती

राजनांदगांव जिले के उरईडबरी स्थित कबीर गुरुद्वारा में एक दिवसीय महायज्ञ, बरसाईत महात्म्य और चौका आरती का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। जीई रोड चिचोला के समीप आयोजित इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मानिकपुरी समाज और कबीर पंथ के हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर संत परंपरा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।

यह आयोजन सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी तथा पंथ श्री हुजुर प्रकाश मुनि नाम साहेब और पंथ श्री हुजुर उदित मुनि नाम साहेब की कृपा से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम महंत सुकृतदास, महंत गोपेश्वर दास, महंत प्रताप दास तथा दिवान बोधनदास और तिलोकदास के सानिध्य में आयोजित किया गया, जहां भजन, सत्संग और आरती के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

वार्षिक आध्यात्मिक समागम में शामिल श्रद्धालुओं ने गुरुओं, महंतों और दिवानों का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान कबीर पंथ की शिक्षाओं, मानवता, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.