बैगा परिवारों के बीच पहुंचे सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, तेंदूपत्ता बांधने का लिया अनुभव

सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसदDr. Rajesh Mishra सिंगरौली जिले के बेलवानी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने बैगा समुदाय के परिवारों के साथ समय बिताया। सांसद ने आंगनवाड़ी केंद्र में ग्रामीणों के बीच बैठकर तेंदूपत्ता बांधने का अनुभव लिया और उनकी जीवनशैली को करीब से समझा।

इस दौरान सांसद ने बैगा परिवारों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याएं और जरूरतें सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनजातीय समुदायों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

 

सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि बैगा समाज सहित सभी जनजातीय समुदायों की संस्कृति, परंपरा और आजीविका देश की अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और आदिवासी क्षेत्रों का समग्र विकास सुनिश्चित हो।

Priyanshi Chaturvedi 19 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.