MP में मौसम का डबल अटैक, आंधी-बारिश के बीच फिर बढ़ेगी गर्मी
Double weather, attack ,MP, heat ,increase again, amid storm, rain.

 

 

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश में सक्रिय मौसम सिस्टम के चलते कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 39 जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना जताई है। रीवा और आगर-मालवा में ओले गिरे, जबकि सागर, गुना, अशोकनगर और मैहर समेत कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार जबलपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया और कटनी में तेज हवाओं का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। वहीं भोपाल, ग्वालियर, रायसेन, सीहोर, विदिशा, मुरैना, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, रीवा, सतना, सागर और छतरपुर सहित कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी ओर इंदौर-उज्जैन संभाग के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है।

आंधी और बारिश के बावजूद प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है। रायसेन में पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि खरगोन, खंडवा, मंडला, नरसिंहपुर और बैतूल में भी भीषण गर्मी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के कारण मौसम में यह बदलाव आया है और अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

 

Priyanshi Chaturvedi 9 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.