तीन राज्यों में जीत का जश्न सिंगरौली में, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

Singrauli में भारतीय जनता पार्टी को Assam, West Bengal और Puducherry में मिली जीत का जश्न जोर-शोर से मनाया गया। भाजपा कार्यालय, सांसद कार्यालय और विधायक कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर राज्यमंत्री राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक रामनिवास शाह, राजेंद्र मेश्राम, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राधा सिंह ने कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए बंगाल की प्रसिद्ध Jhalmuri खिलाकर जीत की बधाई दी। वहीं सांसद कार्यालय में सांसद प्रतिनिधि संतोष वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और विजय उत्सव मनाया।

 

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि असम में विकास कार्यों के चलते भाजपा ने लगातार जीत हासिल की है, जबकि बंगाल में जनता ने बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने पूर्वोत्तर राज्यों के समग्र विकास और क्षेत्रीय संस्कृति की सुरक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।

Priyanshi Chaturvedi 5 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.