UCC के बाद भी दूसरी शादी की धमकी, रुड़की में महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने के बावजूद रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता कायनात ने अपने पति बिलाल उर्फ शेंकी पर मारपीट, मानसिक उत्पीड़न और दूसरी शादी की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति कानून की परवाह किए बिना दूसरी औरत रखने और निकाह करने की बात खुलेआम कर रहा है।

पीड़िता ने मीडिया के सामने मारपीट की तस्वीरें, वीडियो और कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग पेश की हैं। महिला के अनुसार, पति उसे व्हाट्सएप पर दुल्हन के कपड़ों में सजी एक महिला की तस्वीर भेजकर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। कायनात को आशंका है कि उसके पति ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है और जल्द दूसरी शादी की तैयारी में है।

 

महिला ने बताया कि विवाद के चलते वह अपनी 6 साल की बेटी के साथ बेघर जैसी स्थिति में जीवन बिताने को मजबूर है। उसने उत्तराखंड सरकार और पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि UCC लागू होने के बाद इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.