आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 तक महंगा, मई में लागू हुए बड़े बदलाव
 Commercial gas cylinders , major changes implemented in May

1 मई से देशभर में कॉमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने सिलेंडर के दाम ₹994 तक बढ़ा दिए हैं। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर ₹3071.50 में मिलेगा, जो पहले ₹2078.50 का था। इसके साथ ही 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में ₹261 की बढ़ोतरी की गई है, जिसके बाद इसकी रिफिल कीमत ₹813.50 हो गई है। घरेलू 5 किलो सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर रखे गए हैं।

कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और कैटरिंग कारोबार पर पड़ेगा। माना जा रहा है कि अब चाय, नाश्ता, थाली और शादी समारोहों में भोजन की लागत बढ़ सकती है। छोटू सिलेंडर कहे जाने वाले 5 किलो FTL सिलेंडर का उपयोग खासतौर पर प्रवासी मजदूर, छात्र और छोटे दुकानदार करते हैं, इसलिए यह वर्ग भी महंगाई से प्रभावित होगा।

 

मई महीने से दूसरा बड़ा बदलाव ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर में लागू हुआ है। ऑनलाइन गेमिंग रूल्स 2026’ के तहत अब ऑनलाइन गेमिंग अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (OGAI) का गठन होगा, जो गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को नियंत्रित करेगी। गेम्स को तीन श्रेणियोंमनी गेम्स, सोशल गेम्स और ई-स्पोर्ट्स में बांटा गया है। मनी गेम्स पर रोक रहेगी, जबकि अन्य प्लेटफॉर्म्स को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। नए नियमों से गेमिंग की लत, धोखाधड़ी और सट्टेबाजी पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.