रीवा के धुरकुच गांव में बिजली संकट से गहराया जल संकट, ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
Electricity crisis ,water crisis ,Rewa

रीवा जिले के नगर परिषद डभौरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 7 के ग्राम धुरकुच में बिजली आपूर्ति ठप होने से जल संकट गंभीर हो गया है। करीब एक महीने से गांव में बिजली नहीं होने के कारण सरकारी बोरवेल और मोटर बंद पड़े हैं, जिससे पीने के पानी की भारी किल्लत पैदा हो गई है। आदिवासी बहुल इस गांव के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए रोज संघर्ष कर रहे हैं और जरूरत पूरी करने के लिए करीब दो किलोमीटर दूर जंगल में जाकर गड्ढा खोदकर पानी निकालने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, एक महीने पहले अज्ञात चोर गांव की विद्युत केबल काटकर ले गए थे, जिसके बाद से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग और सीएम हेल्पलाइन 181 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। नगर परिषद की ओर से भी नियमित पानी के टैंकर नहीं भेजे जा रहे हैं, जिससे संकट लगातार बढ़ता जा रहा है।

 

गंदा पानी पीने के कारण गांव में बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। संक्रमण और बीमारियों की आशंका के बीच ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत की मांग कर रहे हैं। वार्ड पार्षद आसमा देवी ने आरोप लगाया कि कई बार अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे। वहीं मामला सामने आने के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने संज्ञान लेते हुए जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने और जल संकट दूर करने के निर्देश दिए हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 May 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.