Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Madhya Pradesh Police के भीतर प्रमोशन और इंक्रीमेंट को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। सिंगरौली जिले के मोरबा थाने से शुरू हुए इस मामले के बाद पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने बड़ा एक्शन लेते हुए ऐसे सब-इंस्पेक्टरों की सूची मांगी है, जिन्हें ट्रेनिंग परीक्षा में फेल होने के बावजूद थानेदार बना दिया गया था। प्रारंभिक जांच में ऐसे करीब 41 मामलों की पहचान की गई है।
जानकारी के अनुसार, कई अधिकारियों को ट्रेनिंग परीक्षा में असफल होने के बाद भी प्रमोशन और पोस्टिंग मिलती रही। अब ऐसे अधिकारियों से थानेदारी वापस लेकर उन्हेंMadhya Pradesh Police Academy भौंरी भेजने की तैयारी है, जहां उन्हें दोबारा प्रशिक्षण और पूरक परीक्षा देनी होगी। परीक्षा पास करने के बाद ही उन्हें फील्ड पोस्टिंग दोबारा मिलेगी।
इस पूरे मामले की शुरुआत सिंगरौली के मोरबा थाने में तैनात एक अधिकारी से हुई, जिन्हें ट्रेनिंग परीक्षा में फेल होने के बावजूद जिम्मेदारी दी गई थी। बाद में मामला कोर्ट तक पहुंचा, जहां याचिका खारिज होने के बाद प्रशासन ने सख्ती शुरू की। अब PHQ ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के खिलाफ प्रमोशन पाने वालों पर कार्रवाई होगी और पूरी सूची की जांच के बाद आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |