मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
School holidays ,Madhya Pradesh ,heat, Education Department issues orders

 

Madhya Pradesh में बढ़ती गर्मी और लगातार 40 डिग्री से ऊपर जा रहे तापमान के चलते शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए ग्रीष्मावकाश बढ़ा दिया गया है। कई जिलों में स्थिति को देखते हुए स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र केShivpuri जिले में सबसे पहले छुट्टियों का आदेश जारी किया गया, जहां 30 अप्रैल तक स्कूल बंद रहेंगे। वहींBhopal सहित अन्य जिलों में भी नर्सरी से 8वीं तक के छात्रों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इन आदेशों के तहत सरकारी, निजी और सीबीएसई सहित सभी बोर्ड के स्कूल प्रभावित होंगे।

 

शिक्षा विभाग के अनुसार भीषण गर्मी के कारण बच्चों में उल्टी-दस्त और हीट स्ट्रोक के मामले बढ़ रहे हैं, जिसे देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कई जिलों में अब ग्रीष्मावकाश बढ़कर करीब डेढ़ महीने का हो गया है और स्कूल 16 जून को दोबारा खुलने की संभावना है। हालांकि कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढ़ाई जारी रहेगी और शिक्षकों को स्कूल आना होगा, ताकि शैक्षणिक कार्य प्रभावित न हो।

Priyanshi Chaturvedi 27 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.