Patrakar Priyanshi Chaturvedi
Bhilai में ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छावनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान इरफान पाशा के रूप में हुई है, जो खुर्सीपार क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। पुलिस ने मौके से क्रेटा कार, लैपटॉप और कई महंगे मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनीHyundai Creta को ही मोबाइल ऑफिस की तरह इस्तेमाल कर ऑनलाइन सट्टा संचालन कर रहा था। वह ‘गुरु 777’ नामक एप के जरिए लोगों को जोड़कर हार-जीत के दांव लगवा रहा था। पुलिस ने बताया कि वह लोकेशन बदलकर इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा था ताकि पकड़ से बच सके।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने लैपटॉप, आईफोन और अन्य उपकरण जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। छावनी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस रैकेट में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |