Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। राज्य के सभी 75 जिलों में वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं, जहां बेघर, निराश्रित और असहाय बुजुर्गों को सुरक्षित आश्रय, भोजन, चिकित्सा और देखभाल की सुविधाएं दी जा रही हैं। इन केंद्रों के जरिए 6,000 से अधिक बुजुर्गों को सहारा मिला है।
इन वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों के लिए पौष्टिक भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है, जिसमें सुबह नाश्ता, दोपहर और रात का खाना शामिल है। साथ ही साफ-सुथरे वस्त्र, बिस्तर और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। डॉक्टरों की परामर्श सेवा और जरूरत पड़ने पर तत्काल इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, जिससे बुजुर्गों को समय पर स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
सरकारी प्रयासों से उन बुजुर्गों को नई जिंदगी मिली है, जो पहले सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा जीवन जी रहे थे। कई वृद्धाश्रमों में योग, भजन-कीर्तन और मनोरंजन जैसी गतिविधियां भी कराई जाती हैं ताकि बुजुर्ग मानसिक रूप से सक्रिय और प्रसन्न रह सकें। इसके अलावा सरकार द्वारा ₹1000 मासिक वृद्धा पेंशन और आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा मजबूत हो रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |