Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश में गर्मी ने अपने तेवर और तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने राज्य के करीब 12 जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। राजस्थान के ऊपर बने मौसमीय सिस्टम और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे सुबह से ही गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं। कई इलाकों में धूप इतनी तेज है कि आंखों में जलन और असहजता महसूस हो रही है।
प्रदेश के छतरपुर जिले का खजुराहो सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 14 जिलों में पारा 42 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी भोपाल में भी इस सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ, जहां तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और लू चलने की स्थिति बनी रही।
भीषण गर्मी का असर सिर्फ लोगों पर ही नहीं, बल्कि खेती और जलस्रोतों पर भी दिखाई दे रहा है। कई जिलों में फसलों के पत्ते पीले पड़ने लगे हैं, तालाबों का जलस्तर तेजी से घट रहा है और पशुओं को भी परेशानी हो रही है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, शहरों में कंक्रीट और डामर की सतहें गर्मी को सोखकर रात में छोड़ती हैं, जिससे ‘हीट आइलैंड इफेक्ट’ बन रहा है और तापमान सामान्य से काफी ज्यादा बना हुआ है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |