खटीमा स्कूल में शर्मनाक मामला, जांच के दौरान अधिकारी से अभद्रता पर बढ़ा आक्रोश
Shameful incident, Khatima school; outrage, over indecency, towards officer, during investigation

खटीमा के गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज चकरपुर में एक शिक्षक पर छात्रा से छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामले की जांच के लिए पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी के साथ कुछ असामाजिक तत्वों ने अभद्र व्यवहार किया, जिससे पूरे घटनाक्रम ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना के बाद शिक्षक और कर्मचारी संगठनों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

संगठनों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं न केवल जांच प्रक्रिया में बाधा डालती हैं, बल्कि कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने कदम उठाया है और उपजिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है, जिसमें दोषियों पर सख्त कार्रवाई और जांच के दौरान अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है।

प्रशासनिक अधिकारी गीता गौतम ने घटना को निंदनीय बताते हुए कहा कि ज्ञापन मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा। वहीं कमल सिंह सामंत, गोकुल कापड़ी और छवि राज सिंह सहित अन्य लोगों ने भी घटना की कड़ी निंदा करते हुए असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है और पुलिस-प्रशासन से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा जताई है।

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.