Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बुंदेलखंड के छतरपुर जिले में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी करते हुए खास तौर पर खजुराहो और नौगांव क्षेत्रों में सतर्क रहने की चेतावनी दी है। यहां 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रही हैं, जिससे दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।
तापमान के आंकड़े भी हालात की गंभीरता बता रहे हैं। खजुराहो में पारा 43.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि नौगांव में भी तापमान 43 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शुष्क हवाओं और नमी की कमी के कारण लू का असर और ज्यादा खतरनाक हो गया है। मौसम विभाग ने छतरपुर के साथ टीकमगढ़, निवाड़ी, रायसेन, नर्मदापुरम और छिंदवाड़ा जिलों में भी लू का विशेष अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन ने लोगों से दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी है। जरूरी होने पर सिर और चेहरे को ढंककर ही बाहर जाएं और पर्याप्त पानी, छाछ, लस्सी या नींबू पानी का सेवन करें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखने की अपील की गई है, क्योंकि तेज गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान आने वाले दिनों में और प
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |