Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सेंधवा के पास वरला तहसील के ग्राम बलवा में हुए दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। नदी में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूम भाई-बहन—राधा, राजवीर और जयवीर—की मौत हो गई। गुरुवार को तीनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। परिवार इस घटना के बाद गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार, बच्चे अपनी बड़ी बहन से मिलने घर से निकले थे, लेकिन रास्ते में नदी पर नहाने रुक गए। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए। काफी देर तक बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नदी किनारे कपड़े और चप्पल मिलने पर पिता ने नदी में छलांग लगाई और सबसे पहले बेटी का शव निकाला, बाद में ग्रामीणों की मदद से दोनों बेटों के शव भी बाहर निकाले गए।
बताया गया कि बच्चों को तैरना नहीं आता था और नदी की करीब 10 फीट गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। पोस्टमार्टम के बाद जब तीनों के शव परिजनों को सौंपे गए, तो देवली गांव में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |