एमपी में आयोगों में नियुक्तियों की शुरुआत, SC-ST अध्यक्षों के नाम घोषित
 Bhopal , Appointments, commissions begin, MP, names SC-ST ,chairpersons announced

मध्य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू करते हुए अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) आयोगों के अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए हैं। इससे प्रदेश की राजनीति में नई सक्रियता देखी जा रही है। जारी सूची के अनुसार, SC आयोग की कमान पूर्व विधायक कैलाश जाटव को सौंपी गई है, जबकि ST आयोग के अध्यक्ष पद पर रामलाल रौतेल को फिर से नियुक्त किया गया है।

SC आयोग में कैलाश जाटव के साथ रामलाल मालवीय और बारेलाल अहिरवार को सदस्य बनाया गया है। वहीं ST आयोग में मंगल सिंह धुर्वे और भगत नेताम को सदस्य नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों को सामाजिक संतुलन और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अब जल्द ही महिला आयोग और बाल संरक्षण आयोग में भी नियुक्तियों की घोषणा होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला आयोग के अध्यक्ष पद के लिए रेखा यादव का नाम आगे है, जबकि बाल संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी डॉ. निवेदिता शर्मा को मिल सकती है। इन नियुक्तियों के बाद प्रदेश की राजनीति में और हलचल बढ़ने के संकेत हैं

Priyanshi Chaturvedi 24 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.