इंदौर में देर रात आग का कहर, कैफे में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा नुकसान
indore , fire wreaks , cylinder blast , cafe

Indore में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पहली घटना गीताभवन इलाके में एक कैफे में हुई, जहां आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते पूरा कैफे जलकर खाक हो गया। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

दमकल विभाग के अनुसार, आग रात करीब 2:15 बजे लगी और सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आग काफी फैल चुकी थी। सिलेंडर फटने के बाद आग और तेज हो गई, जिससे कैफे का ढांचा और अंदर रखा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। आग बुझाने में दमकल को कई टैंकर पानी का उपयोग करना पड़ा।

इसी रात दूसरी घटना मल्हारगंज इलाके के गोपाल चौराहे के पास एक फ्लैट में हुई, जहां आग लगने से घरेलू सामान जल गया। फ्लैट में रह रहा बंसल परिवार समय रहते बाहर निकल आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब 10 हजार लीटर पानी की मदद से आग पर काबू पाया।

गर्मी में बढ़ा आग का खतरा

 

अधिकारियों के मुताबिक दोनों ही घटनाओं में आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या गैस रिसाव मानी जा रही है, लेकिन असली कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। दमकल विभाग ने लोगों को गर्मी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि इस दौरान आग लगने की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।

Priyanshi Chaturvedi 17 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.