दिल्ली में 50 हजार की इनामी ‘ड्रग्स क्वीन’ कुसुम गिरफ्तार

Delhi के शाहदरा इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये की इनामी ड्रग तस्कर कुसुम को गिरफ्तार कर लिया है। कुसुम पर कई राज्यों में नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े 11 मामले दर्ज हैं और उसे लंबे समय से पुलिस तलाश रही थी। गिरफ्तारी से पहले वह लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देती रही थी।

 

पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए करीब 200 सीसीटीवी फुटेज और 100 से अधिक मोबाइल कॉल रिकॉर्ड खंगाले। जांच में सामने आया कि कुसुम स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करती थी और लगातार सिम कार्ड बदलकर अपना नेटवर्क चलाती थी। पुलिस के मुताबिक, वह दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से छोटे स्तर पर ड्रग्स बेचने की शुरुआत कर बाद में बड़े नेटवर्क का हिस्सा बन गई। उसके साथ उसके परिवार के कई सदस्य भी इस अवैध कारोबार में शामिल पाए गए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, कुसुम की बेटियां दीपा और चीकू पहले ही गिरफ्तार हो चुकी हैं, जबकि उसका भाई हरिओम और सहयोगी रवि भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की गहराई से जांच कर रही है ताकि इस ड्रग रैकेट को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

 

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.