लखीमपुर खीरी में गांव का नाम बदला, सीएम योगी ने ‘मियांपुर’ को किया ‘रविंद्र नगर’
CM Yogi, changed ,name ,village Lakhimpur Kheri from ,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के मियांपुर गांव का नाम बदलने की घोषणा की। मोहम्मदी तहसील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अब मियांपुर को ‘रविंद्र नगर’ के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान पूर्वी पाकिस्तान (अब बांग्लादेश) से विस्थापित होकर आए बंगाली हिंदू परिवारों को भूमि का मालिकाना हक भी प्रदान किया। इसके साथ ही हजारों थारू और विस्थापित परिवारों को जमीन के अधिकार पत्र देकर उन्हें वर्षों पुराने स्वामित्व विवाद से राहत दी गई। कुल मिलाकर सैकड़ों करोड़ की परियोजनाएं भी इस अवसर पर जनता को समर्पित की गईं।

 

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना भेदभाव के विकास और न्याय सुनिश्चित करना है। उन्होंने तुष्टिकरण और विभाजन की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले की सरकारों ने लोगों को उनका अधिकार नहीं दिया, जबकि अब शासन जनता की भलाई और सम्मान को प्राथमिकता दे रहा है।

 

Priyanshi Chaturvedi 11 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.