Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सिक्किम के मंगन जिले में रविवार को लाचेन-चुंगथांग रोड पर तेज बारिश और बर्फबारी के साथ भूस्खलन हुआ। सड़क में बड़ी दरारें आ गईं और यहां लगभग 1500 पर्यटक फंस गए। प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया जारी है।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तराखंड, हिमाचल और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखा गया। उत्तरकाशी में यमुनोत्री धाम सहित तीन जिलों में बर्फबारी हुई, वहीं छह जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में गोंदला में 28.5 सेमी, केलांग में 20 सेमी और हंसा में 5 सेमी बर्फ जमी। शिमला, कुल्लू और मंडी में ओलों से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा।
उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने से पिछले 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हुई। काशी, गोंडा, सुल्तानपुर और कानपुर समेत 11 जिलों में लगातार बारिश हुई, जबकि कानपुर, मथुरा और संभल में ओले गिरे। राजस्थान में नया वेदर सिस्टम आज से सक्रिय होगा और 14 जिलों में तेज बारिश व आंधी का अलर्ट है। दिल्ली-NCR और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी बारिश के साथ ओलों की संभावना जताई गई है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |