कलेक्टर गौरव वैनल का बैढ़न स्कूल में औचक निरीक्षण

गौरव वैनल ने बैढ़न स्थित कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर छात्राओं से सीधे बातचीत की और उनकी पढ़ाई, विषयों की समझ तथा समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं को नियमित अध्ययन करने और अपने लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

 

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नवाचार अपनाएं और उनकी शंकाओं का समय पर समाधान करें। साथ ही उन्होंने स्कूल परिसर की स्वच्छता, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

Priyanshi Chaturvedi 6 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.