रामनवमी पर अमरपाटन में निकली भव्य शोभायात्रा, दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल

अमरपाटन में रामनवमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा राजा मैरिज गार्डन से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया। आकर्षक झांकियों और उत्साहपूर्ण माहौल ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया।

 

शोभायात्रा के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की अनोखी तस्वीर भी देखने को मिली। वार्ड 12 की पार्षद नाजिया शमीम सौदागर के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बुढ़ी माता मंदिर के पास यात्रा का जोरदार स्वागत किया। फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ किए गए इस स्वागत की चारों ओर सराहना हो रही है, जिसे सामाजिक सौहार्द का सकारात्मक संदेश माना जा रहा है।

 

इस शोभायात्रा में महारानी लक्ष्मी बाई, भारत माता, भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की वेशभूषा में बच्चे और युवा आकर्षक झांकियों में शामिल हुए। बड़ी संख्या में नगरवासी इस आयोजन का हिस्सा बने और पूरे उत्साह के साथ धार्मिक व सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Priyanshi Chaturvedi 4 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.