Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ओंकारेश्वर नगर परिषद में पार्किंग ठेके को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेका अवधि समाप्त होने के बाद ठेकेदार ने नियमों का पालन नहीं किया और नगर परिषद द्वारा जारी रसीद बुक कार्यालय में जमा करने के बजाय कचरा गाड़ी में फेंक दी गईं। इस घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया है और स्थानीय स्तर पर नाराजगी बढ़ गई है।
बताया गया कि वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये में पार्किंग ठेका लेने वाले ठेकेदार चंद्रशेखर खंडेलवाल का ठेका 31 मार्च को समाप्त हो गया था। इसके बावजूद रसीद बुक को नियमानुसार जमा नहीं किया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा इन रसीदों को कचरा वाहन में डालकर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक ले जाने की बात सामने आई है। समाजसेवी प्रदीप ठाकुर ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले की शिकायत खंडवा कलेक्टर और नगर परिषद अधिकारियों से की गई है। नगर परिषद सीएमओ मोनिका पार्धी ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियम अनुसार रसीद बुक जमा होना अनिवार्य है और यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |