Patrakar Priyanshi Chaturvedi
वाराणसी दौरे के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने सरल अंदाज़ से लोगों का दिल जीत लिया। शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी के साथ शहर की प्रसिद्ध राम भंडार पहुंचे, जहां उन्होंने दुकानदार से मुस्कुराते हुए पूछा, “क्या खिलाओगे?” इसके बाद उन्होंने कचौड़ी-सब्जी और लस्सी का ऑर्डर दिया और आम लोगों के बीच बैठकर नाश्ता किया। नाश्ते के बाद उन्होंने खुद बिल भी चुकाया।
मीडिया से बातचीत में मोहन यादव ने कहा कि बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर की कृपा से उन्हें एक हफ्ते में दो बार काशी आने का अवसर मिला, जो उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने काशी की आध्यात्मिक ऊर्जा की सराहना की और लोगों से ‘विक्रमादित्य महानाट्य’ देखने की अपील की, जिसे उन्होंने बेहद अद्भुत प्रस्तुति बताया।
इससे पहले 3 अप्रैल को योगी आदित्यनाथ और मोहन यादव ने ‘विक्रमोत्सव 2026’ के तहत महानाट्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दोनों राज्यों के सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया गया। सीएम ने भगवान कृष्ण और बलराम के भाईचारे का उदाहरण देते हुए कहा कि विक्रमादित्य और भर्तृहरि की परंपरा भी उतनी ही प्रेरणादायक है, जो उज्जैन और काशी की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ती है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |