Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सीधी–सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने लोकसभा के शून्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। उन्होंने बरगवां से कटनी तक के मार्ग (परसौना, रजमिलान, सरई, टिकरी, मड़वास, मझौली, ब्यौहारी और विजयसोता) को औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में स्वीकृति देने और इसे राष्ट्रीय राजमार्ग में उन्नयन कर फोरलेन सड़क निर्माण कराने की मांग की।
सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह मार्ग औद्योगिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके उन्नयन से क्षेत्र में उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, स्थानीय नागरिकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और परिवहन लागत में भी कमी आएगी।
डॉ. मिश्रा ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर जल्द सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह किया। उनका कहना था कि इससे न केवल सीधी–सिंगरौली, बल्कि पूरे विंध्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और क्षेत्रीय समृद्धि को बढ़ावा मिलेगा
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |