परासिया में हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य रैली

परासिया नगर में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर सकल हिन्दू समाज और बजरंग दल द्वारा भव्य रैली आयोजित की गई। रैली में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे नगर में “जय श्री राम” के गगनभेदी नारे लगाकर भक्तिमय माहौल बना दिया।

 

यह रैली विगत 35 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता और जागरूकता बनाए रखना है। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में आयोजित यह आयोजन अब परंपरा का रूप ले चुका है।

 

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर अनुशासन और उत्साह के साथ आगे बढ़ी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने इसका स्वागत किया। समापन सिद्ध कोसमी धाम में हुआ, जहां सामूहिक पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। रैली में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी ने इसे और भी भव्य बना दिया।

Priyanshi Chaturvedi 3 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.