Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली समेत कई राज्यों का मौसम ( मौसम का अपडेट ) अस्थिर हो गया है। मौसम विभाग (IMD Alert) के अनुसार, शुक्रवार और शनिवार को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की गति 20 से 40 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। यह मौसमीय प्रभाव 8 अप्रैल तक जारी रहने की संभावना है।
दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री की वृद्धि हो सकती है, लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। 3 और 4 अप्रैल को तेज हवाएं 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। गुरुवार को अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री और न्यूनतम 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मौसम की स्थिति प्रभावित है। रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी दी गई है। वहीं मध्य प्रदेश के सीहोर, विदिशा, उज्जैन और ग्वालियर में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलाव का मुख्य कारण दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान, मध्य प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण और ट्रफ लाइन को बताया गया है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |