ज्योति सिंह ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब: कहा- “मरकर देवी नहीं बनना
Jyoti Singh, befitting , trolls: "Don

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार Pawan Singh की पत्नी Jyoti Singh ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो जारी कर ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया। ज्योति ने कहा कि वह किसी एक व्यक्ति के लिए जान देने की बजाय अपने माता-पिता और परिवार के लिए जीना पसंद करेंगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज की नकारात्मकता से प्रभावित न होने की सलाह दी।

 

विवाद एक गाने को लेकर शुरू हुआ था। ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक गाना गाया, जिसे कई लोग उनके पति पवन सिंह का समझ बैठे, जबकि वह वास्तव में Khesari Lal Yadav का गाना था। इस गलती के कारण सोशल मीडिया पर ज्योति को ट्रोल किया गया और उन पर मानसिक प्रताड़ना की गई।

 

ज्योति सिंह ने वीडियो में सफाई देते हुए कहा कि उन्हें ज्यादा भोजपुरी गाने नहीं सुनने की आदत है और इसलिए उन्हें पता नहीं था कि यह गाना खेसारी लाल यादव का है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी गलती से किसी को ठेस पहुँची हो तो उन्होंने पहले ही माफी मांग ली थी, लेकिन लगातार ट्रोलिंग बंद न होने पर उन्होंने अपनी भावनाओं को स्पष्ट करने का निर्णय लिया।

Priyanshi Chaturvedi 2 April 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.