इंदौर में चंदेरी का रॉयल जलवा, मुमताज़ खान के कलेक्शन ने जीता दिल
The royal charm of Chanderi in Indore, Mumtaz Khan

 

इंदौर में आयोजित टाइम्स फैशन वीक में मुमताज़ खान ने अपने खास कलेक्शन “THE JOURNEY OF WEAVES N HANDLOOMS” को पेश किया। इस कलेक्शन में मध्यप्रदेश की पारंपरिक चंदेरी फैब्रिक को आधुनिक अंदाज के साथ शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

 

इस कलेक्शन में चंदेरी की साड़ियों के साथ-साथ पार्टीवेयर लहंगा-चोली, लेडीज और जेंट्स शेरवानी, जैकेट्स, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स और भोपाली जोड़े शामिल रहे। खास बात यह रही कि पांच मीटर के दुपट्टों के साथ चंदेरी को रॉयल और ग्रेसफुल लुक दिया गया, जिसने फैशन प्रेमियों का मन मोह लिया।

 

शो के स्टॉपर शाहवर अली रहे, जिन्होंने चंदेरी आउटफिट में रैंप वॉक कर कलेक्शन की खूबसूरती को और निखार दिया। इस शो के जरिए पारंपरिक हैंडलूम को आधुनिक फैशन के साथ जोड़ने की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.