दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी शब्बीर अहमद गिरफ्तार
Major action in Delhi, Lashkar-e-Taiba terrorist Shabbir Ahmed arrested

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार किया है। आरोपी श्रीनगर के कंगन इलाके का रहने वाला है और लंबे समय से एजेंसियों के रडार पर था।

 

 

अधिकारियों के मुताबिक, शब्बीर अहमद लोन बांग्लादेश में रहकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के निर्देश पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। उस पर आरोप है कि वह भारत विरोधी साजिशों के लिए बांग्लादेशी नागरिकों की भर्ती कर रहा था और पाकिस्तान की संलिप्तता को छिपाने की कोशिश कर रहा था।

 

यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के एक सक्रिय मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जो दिल्ली और कोलकाता समेत कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर और प्रोपेगेंडा फैलाने में शामिल था। इस कार्रवाई को आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Priyanshi Chaturvedi 30 March 2026

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.